सलमान खान  के शो बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर को हुआ था. आए दिन शो में एक नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. कभी इस शो में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है.

कैटरीना कैफ बिग बॉस 15 के मंच पर अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी की प्रमोशन करने वाली हैं. इस मौके पर कैटरीना कैफ के संग फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी  भी दिखाई देंगे.

एक दौर था जब कैटरीना कैफ और सलमान खान के इश्क के चर्चे चारों तरफ हुआ करते थे. दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है. कैटरीना कैफ अक्सर सलमान खान के शो बिग बॉस में आती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी से ज्यादा विक्की कौशल संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही मजेदार होगा कि कैटरीना कैफ बिग बॉस 15 में अपनी शादी से जुड़ी जानकारी को लेकर खुलासा करती हैं या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *