कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कल गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क मे ग्यारह बजे से विशाल रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 10 अक्टूबर की रैली के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा रैली करेंगी। उन्होंने गोरखपुर में रैली के लिए ऐसे दिन को चुना है जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जातीहै।
वाराणसी की रैली में उमड़ी भीड़ से उत्साहित कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आजकल विधानसभा चुनाव के लिए वादों के बजाय प्रतिज्ञा ले रही हैं। गोरखपुर में प्रियंका की रैली चंपादेवी पार्क में होगी। इसमें बड़ी संख्या में किसानों को भी लाने की तैयारी की जा रही है। आसपास के जिलों से किसानों को यहां लाया जाएगा। प्रियंका यहां महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व किसानों से जुड़े मुद्दे उठाकर प्रदेश सरकार को घेरेंगी। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मंगलवार को गोरखपुर पहुंच गए। उन्होंने देर रात तक आमजनों से संपर्क कर प्रतिज्ञा रैली में पहुंचने की अपील की है।
इस अवसर पर एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी एक्सप्रेस मीडिया को विशेष साक्षात्कार भी दिया।

गोरखपुर से संजय कुमार की एक रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *