इटावा
आज दिनांक 31.10.2021 को कानपुर जोन की 23वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के समस्त 9 जनपदों (जनपद इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, झांसी, जालौन एवं ललितपुर) की पुलिस हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया समस्त जनपदों की हॉकी टीम द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय को मार्च पास्ट कर मान प्रणाम किया गया एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समस्त हॉकी टीमों को खेल भावना के प्रति संवेदनशील रहकर हॉकी खेलने के लिए संबोधित किया गया इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ग्राउंड में पहुंचकर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राउंड में संकेतात्मक रूप से हॉकी खेल कर किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *