औरैया, यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर चला सफाई अभियान

यमुना तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम 2 नवंबर को संपन्न होगा

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज रविवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर 124 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, अभियान में वन विभाग, औरैया के क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) मुन्नालाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों का सफाई अभियान विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से प्रारंभ किया गया था, जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों द्वारा 123 चरणों में लगभग 42 टन कचरा आग द्वारा नष्ट कर यमुना नदी में जाने से रोका गया, यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण समिति द्वारा विगत 4 अप्रैल 2021 को 123 वें चरण पर यमुना तट पर अंत्येष्टि स्थलों के सफाई अभियान का अर्थ समापन कर दिया गया था, आज दिनांक 31 अक्टूबर को 124 वें चरण से पुनः यमुना तट के सौंदर्यीकरण के साथ सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है, जोकि जनहित में अनवरत जारी रहेगा, उन्होंने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर 2 नवंबर मंगलवार को शाम 5 बजे यमुना मैया की आरती व यमुना तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उन्होंने समिति के सदस्यों, यमुना मैया के भक्तों व शहर के जागरूक नागरिकों से दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। समापन अंत्येष्टि स्थलों की दैनिक सफाई करने वाले सफाई कर्मी को समिति द्वारा वस्त्र, मिष्ठान व धनराशि भेंट की गई। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. ओमवीर सिंह, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, भीमसेन सक्सेना, डॉ. अभय कांत अग्रवाल, डॉ. मिथुन मिश्रा, अर्पित दुबे एडवोकेट, ज्ञान सक्सेना, अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, अनिल पोरवाल, सतीश कुमार, अवनीश चतुर्वेदी, वन विभाग, औरैया से दिव्यांशु कटियार, यादवेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, रूबी शर्मा, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र निषाद, रज्जन बाल्मीकि आदि सदस्य मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *