*आज दिनांक 31.10.2021 को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत पुलिस लाइन गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिसकर्मी के दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया । देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई । इसी क्रम में समस्त थाना/चौकियों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर शपथ ग्रहण किया गया।*
संजय कुमार की रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *