पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। इसी साल ममता सरकार में मंत्रीपद छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राजीब बनर्जी आज टीएमसी फिर से शामिल हो गए।उन्होंने त्रिपुरा में एक जनसभा के दौरान टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में घरवापसी की।

इससे पहले भी कई विधायक और सांसद भाजपा का दामन छोड़कर टीएमएसी में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन थामा था। इससे पहले कोलकाता में कई भाजपा नेता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।
टीएमसी के पूर्व विधायकों की अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी को लेकर अटकलें तेज हैं। टीएमसी नेताओं का दावा है कि अभी कई भाजपा नेता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव भी टीएमसी में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *