बिग बॉस ओटीटी कंटेंस्टेंट प्रतीक सहजपाल ने खुलासा किया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया ‘साइकोटिक’, ‘पॉजेसिव’ और ‘एग्रेसिव’ थीं. पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स रह चुकी हैं. शो के दौरान उनकी एजाज खान से नजदीकियां बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में हैं.

प्रतीक सहजपाल ने कहा, “छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. हम प्यार में थे, अब हम ब्रेक-अप के बाद आगे बढ़ गए हैं. हम दोनों लाइफ में खुश हैं. हम दोनों अपनी लाइफ में आज जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. हम आगे बढ़ गए..”

पवित्रा को वाइल्ड कार्ड एंट्री या कुछ सरप्राइज एलिमेंट के रूप में लाए जाने की संभावना पर बोलते हुए, प्रतीक सहजपाल ने कहा, “देखी जाएगी और क्या. मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया है, न ही उसने मेरे साथ किसी भी तरह से कुछ गलत किया है. मुझे नहीं पता कि यह कैसा होगा, लेकिन यह मजेदार होने वाला है, मुझे लगता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *