उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है.आरोप है कि यहां के हरदुआगंज क्षेत्र में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक को दबंगों ने पहले जय श्री राम बुलवाया फिर दूसरा धर्म का होने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट भी की.

पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दबंगों ने उन्हें जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा था. उन्होंने ऐसा किया लेकिन दूसरे धर्म का होने पर दबंगों ने उनके साथ काफी मारपीट की और उनका सामान भी छीन लिया जिसके बाद पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी हरदुआगंज पुलिस को दी थी.

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं घायल आमिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *