अगर आप बाइक के शौकीन हैं और कम बजट में ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो ज्यादा माइलेज दे तो यह खबर आपकी काफी मदद करेगी. इसमें हम आपको बताएंगे ऐसी ही 2 बाइक के बारे में जो न सिर्फ कीमत के मामले में बेहतर हैं, बल्कि अपनी माइलेज की वजह से भी यह बाजार में काफी डिमांड में हैं.

Bajaj CT 100 – माइलेज के मामले में बजाज की यह बाइक भी शानदार है. यह बाजार में दो वैरिएंट में उपलब्ध है. बाइक में 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन है.  इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 89.5 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. बाइक की शुरुआती कीमत 53,696 रुपये है.

Hero HF Deluxe – अगर हीरो की बाइक में बेहतर माइलेज तलाश कर रहे हैं, तो आप Hero HF Deluxe देख सकते हैं. यह हीरो की सबसे सस्ती बाइक में से एक है. बाइक में 97.2 सीसी का इंजन है, जो सिंगल सिलेंडर पर है.  यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल पर आपको 83 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. बाजार में इस बाइक की शुरुआती कीमत 50900 रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *