सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी हुई मौत

टड़ियावां/हरदोई
थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर में एक युवक ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गांव मोहकमपुर मजरा अटवा कटैया निवासी शारदा उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेन्द्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *