*अवैध बालू सहित ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी!*

टड़ियावां/ हरदोई
कोतवाली क्षेत्र में कुछ चन्द खनन माफिया गिरोह बना आये दिन अवैध बालू खनन कराने में लिप्त थे। किन्तु आज टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह के चौकन्ने रवैये से चकमा देकर भागने वाली अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली बख्खी पुरवा मोड़ से पकड़ कर टड़ियावां कोतवाली पहुँचाया गया।इस प्रकरण से क्षेत्र के खनन माफियो के अंदर मच गयी खलबली।क्षेत्र में खनन माफियो ने काला कारोबार चलाने व पुलिस की आँख में धूल झोंकने की बहुत ही सुंदर विधि निकाली थी,पलक झपकते ही उस विधि पर भी पानी फिर गया।क्षेत्र के खनन माफिया ऊपर के हिस्से मे मौरंग व नीचे के हिस्से मे बालू भरकर अवैध बालू खनन करते थे।अवैध बालू के साथ मौके पर सुधीर पाल निवासी लाला पुरवा पाए गए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *