दैनिक भारत कनेक्ट

हरदोई पिहानी रोड पर 108 एंबुलेंस में आग लगने से हुआ धमाका 5 राहगीर घायल

हरियावां/हरियावां थाना क्षेत्र में हरदोई पिहानी मार्ग पर ग्राम अरुआ तिराहा के निकट हरियावां सीएचसी की एंबुलेंस मंसूरनगर तिराहा पर हुए एक्सीडेंट की सूचना पर घायलों को लेने जा रही थी। एंबुलेंस के चालक सूरज ने एंबुलेंस में सार्ट सर्किट होने से एंबुलेंस को बंद कर दिया और नीचे उतर कर बोनट खोल कर देखने लगा।और उसमें बैठे ई यम टी लालू प्रसाद भी नीचे उतरक एंबुलेंस में बोनट खुलवाकर देखने लगे इतने में एंबुलेंस के पीछे से जोरदार धमाका हुआ और पूरी एंबुलेंस जलकर राख हो गई इस दौरान रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सबार पुलिस कर्मी व तीन अन्य राहगीर घायल हो गए इस मौके पर पहुची हरियावां पुलिस ने तत्काल घायलों को हरदोई अस्पताल भिजवाया उप निरीक्षक अशोक सिंह हरियावां ने चालकों को सुरक्षित बताया है। और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *