एक्टर अरबाज खान अपनी गर्लंफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी  के साथ मालदीव में क्वैलिटी टाइम बिताने पहुंचे हुए थे . अरबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

तस्वीरों में अरबाज और जॉर्जिया एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. फैंस को उनकी ये फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं. एक फैन ने लिखा, “दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं” , तो दूसरे ने लिखा, ‘बहुत प्यारी तस्वीरें’.

अरबाज ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमने हमारे रहने को एन्जॉय किया.अमेजिंग मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद.” अरबाज और जॉर्जिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले एक्टर के बर्थडे पर भी दोनों की तस्वीरें सामने आईं थी. जॉर्जिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे अरबाज’.

जॉर्जिया एंड्रियानी जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू बंजरपुर’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इससे पहले वो वेब सीरीज ‘कैरोलिन एंड कामाक्षी’ में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. (फोटो साभार- Instagram/@ giorgia.ndriani22)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *