100 करोड़ की वसूली कांड में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख और सत्तारूढ़ महाराष्ट्र अघाड़ी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अभी कई बड़ी मछलियां जाल में फंसने वाली है। पाटिल ने कहा ‘उनकी गिरफ्तारी के बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, महाराष्ट्र सरकार में कई मंत्री और नेता को भी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।
यह गिरफ्तारी पीएम मोदी की जीरो टॉलरेंस नीति का एक बड़ा उदाहरण है।महाराष्ट्र भाजपा ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री मोदी की जोरी टॉलरेंस नीति का नतीजा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कथित रैकेट का पता चला होता तो इससे कई लाख रुपये की उगाही हो जाती। राम कदम ने चुटकी ली कि यह महाराष्ट्र की राज्य सरकार है या कोई नोट बनाने की मशीन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *