पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलाशा

अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाले पति पत्नी सात जन्मों का साथ निभाने का एक दूसरे को वचन देते है। और हर दुखशुख में हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है। अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए वचनों को भूल कर अगर दोनों में से कोई एक बेवफा हो जाये और अपने ही जीवन साथी की जान का दुश्मन बन बैठे तो इस पवित्र रिस्ते कलंकित होते देर नही लगती। पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्ति जनक स्तिथित में देख लेने पर पत्नी ने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार कर रास्ते से हटा दिया और शव को बाग में बने कुँए डाल दिया।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के है। जहाँ 29 अक्टूबर को कुँए में सर कटा शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त देव राज उर्फ झूरी पासी गाजीपुर कस्बा निवासी के रूप में हुई थी। जिसकी दो दिन पूर्व पत्नी ने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के संग मिलकर पति की हत्या कर शव को कुँए में डाल दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। आपको बताते चले की चार बच्चो की माँ अवैध शारीरिक संबंध बना रही थी तभी पति के घर पहुंचने पर पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति के सर पर लोहे की रॉड मारकर बेहोश कर दिया और प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका सर धड़ से अलग कर हत्या कर कुँए में धड़ को फेक दिया। और सर को पास के एक खेत मे गाड़ दिया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी व उसके दोस्त व पत्नी को गिरफ्तार कर करते हुए निर्मम हत्या का खुलासा किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *