टीवी का पॉपुलर धारावाहिक सीरियल कुमकुम भाग्य अगर आप देखते हैं तो उसकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को तो जानते ही होंगे. उन्होंने हाल ही में एक इटंरव्यू दिया हैं. जिसमें 2 बड़े खुलासे किए हैं. एक तो है बैड न्यूज, तो दूसरी है जबरदस्त वाली गुड न्यूज.

मीडिया को दिए इंटरव्यू में पूजा ने बताया, ‘संदीप और मैं 2020 में कंसीव करना चाहते थे, लेकिन 2019 में नच बलिये के दौरान मेरे साथ एक एक्सीडेंट हो गया  और फिर इस प्लान को होल्ड करना पड़ा.

एक्ट्रेस ने कहा कि वो जैसे चल रहा है वैसे चलने देना चाहती हैं औऱ उन्होंने ये भी बता दिया कि वो काफी वक्त से शो छोड़ने का मन बना रही थी. हालांकि पूजा ने ये भी क्लियर किया कि शो में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ हैं ये बस उनका खुद का फैसला है

पूजा बनर्जी के बारे में बता दें कि वो एक सफल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कुमकुम भाग्य के अलावा कसौटी जिंदगी की 2, एक दूसरे से करते हैं प्यार हम, रियलिटी शो रोडिज (MTV Rodies) 8 औऱ नच बलिये (Nach Baliye) में भी धूम मचाया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *