अजय ठाकुर

गोवर्धन में नवागत सीओ और कोतवाल को चार्ज संभाले कुछ ही दिन बीते हैं कि क्षेत्र की जनता माहौल में बदलाव महसूस कर रही है। कस्बे में बाइक चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगा है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कोतवाल स्वयं मेहनत करने में जुटे हैं। दरोगा अधिकारियों की मंशा पर खरे उतरें तो गोवर्धन पुलिसिंग मील का पत्थर साबित होगी।

ज्ञात रहे कि गोवर्धन के तत्कालीन कोतवाल के कार्यकाल में आये दिन बाइक चोरी की वारदात, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी और छेड़छाड़ यौन उत्तपीड़न के मामले रिकॉर्ड तोड़ सामने आए थे। घटनाओं के अनावरण भी नही हुए। स्थान परिवर्तन करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्कालीन कोतवाल को छाता भेज दिया, गोवर्धन का चार्ज संजीव कुमार दुबे को सौंपा गया।
गोवर्धन थाने का पदभार संभाले संजीव कुमार दुबे को कुछ ही दिन हुए हैं कि जनता क्षेत्र के माहौल में बदलाव महसूस कर रही है। बाइक चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगा है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कोतवाल संजीव कुमार दुबे स्वयं सड़क पर वाहनों को एक लाइन में व्यवस्थित करते देखे जा रहे हैं। रविवार को हरियाली अमावस्या पर गोवर्धन में गिरिराज दर्शनों के लिए श्रद्धालु भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा तो जाम के हालात उतपन्न हो गए। झमाझम बरसात में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने स्वयं कमान संभाली बरसात में भीगते हुए अपने दायित्वों का बखूवी निर्वहन किया। स्थानीय लोगों ने उनके फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रसंशा की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *