वॉट्सऐप (WhatsApp) दिवाली को देखते हुए यूजर्स के लिए ‘Happy Diwali’ के स्टिकर पैक लेकर आया है. लोग दिवाली पर अपने दोस्तों और परिचितों को दिवाली का संदेश भेज सकें, इसके लिए ये खास फीचर जोड़ा गया है.

इस तरह डाउनलोड करें

  • सबसे पहले वॉट्सऐप पर जाकर उस कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें जिसको आप स्टिकर भेजना चाहते हैं.
  • अब चैट बार में बने स्माइली आइकन पर क्लिक करें.
  • आपको इमोजी बोर्ड के नीचे दिवाली के स्टिकर दिखाई देंगे.
  • अगर आप iOS फोन यूज करते हैं तो यह स्टिकर ऑप्शन आपको टेक्स्ट बार के राइट साइड में दिखेगा. जबकि एंड्रॉयड में यह GIF ऑप्शन के आगे होगा.
  • अब Plus आइकन पर क्लिक करते ही आपको दिवाली से जुड़े सभी स्टिकर दिखेंगे. यहां से आप इन्हें डाउनलोड करके आगे भेज सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *