टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच में फ्लॉप रहने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला को अफगानिस्तान के खिलाफ चल निकला। रोहित शर्मा ने अबूधाबी में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 गेंद में 74 रन की धमाकेदार पारी खेली।

रोहित और केएल राहुल ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दी और 14.4 ओवर में 140 रन की साझेदारी की। पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित करीम जनत की गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों लपके गए।

रोहित शर्मा को 47 गेंद पर 74 रन की धमाकेदार मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। करियर में ये 11वीं बार रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं।

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहे पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 11-11 बार करियर में मैन ऑफ द मैच चुने गए। बुधवार को हिटमैन रोहित शर्मा ने इन दो खिलाड़ियों की बराबरी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *