वैसे तो भारतीय खानपान को पश्चिमी खानपान की अपेक्षा ज्यादा हेल्दी और बैलेंस माना जाता है क्योंकि हमारे यहां नॉर्मल खाने में दाल, सब्जी, अनाज, नट्स, गुड़, मेवा अचार आदि का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन समय के साथ ऐसे बहुत सारे स्नैक्स या नाश्ते पॉपुलर हुए हैं, जिन्हें बहुत सारे भारतीय खाते हैं। इन स्नैक्स में से कुछ तो ऐसे हैं, जो विदेशी जंक फूड्स से भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं।

समोसा, पूरी, कचौरी
समोसा के बिना इंडियन स्नैक्स को अधूरा माना जाता है. समोसा भारत में ईरान से आया है लेकिन भारत के लगभग सभी हिस्सों में पॉपुलर स्नैक है. समोसा भी डीप फ्राई करके बनाया जाने वाला स्नैक है, जिसकी ऊपरी पर्त मैदे से और अंदर की स्टफिंग मसालेदार आलू से की जाती है. आलू और मैदा दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं.

पानी-पूरी (गोलगप्पे)
गोलगप्पे या पानी-पूरी शायद भारत के सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में से एक है. ये गोलगप्पे आपको हर इलाके में मिल जाएंगे. उत्तर भारत में हर गली के नुक्कड़, चौराहे, मार्केट में आपको गोलगप्पे की रेहड़ी, खोमचा या ठेला आसानी से मिल जाएगा. गोलगप्पे खाने में स्वादिष्ट लगते हैं  इसके अलावा, कई बार मार्केट में मिलने वाले गोलगप्पों के पानी में भी एसिड मिलाकर बनाया जाता है.

टिक्की
टिक्की चाट और गोलगप्पों की दुकानों में बिकने वाला बेहद पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. इसे उबले हुए आलू को तेल में डीप फ्राई करने के बाद बनाया जाता है. टिक्की का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है बहुत ज्यादा तेल, मिर्च और नमक का प्रयोग किया जाएगा, तो वो सेहत के लिए नुकसानदायक ही होगा.

पकौड़ा, पकौड़ी, भजिया

पकौड़ा, पकौड़ी, भजिया और इन्हीं जैसे दूसरे स्नैक्स जो आमतौर पर बेसन में सब्जियों को मिक्स करके बनाए जाते हैं, भारतीयों को काफी पसंद आते हैं. खासकर उत्तरभारत में चाय के साथ पकौड़े, पकौड़ियां आदि खाने का खूब चलन है. ये स्नैक्स आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं क्योंकि इन्हें तेल में डीप फ्राई किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *