प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं। जवानों के साथ दिवाली मनाने के साथ ही प्रधानमंत्री राजोरी और नौशेरा सेक्टर में सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध, सेना में आना साधना पीएम ने कहा कि सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज लद्दाख से लेकर जैसलमेर तक जहां सामान्य कनेक्टिविटी नहीं होती थी वहां अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। नारी शक्ति को बढ़ाने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।

सैन्य शक्ति को नई ताकत देना है पहले ऐसा सोचा जाता था कि हमे सुरक्षा के लिए सब कुछ विदेश से ही लेना है। नतीजा ये होता था कि जरूरत के समय हथियार आपा-धापी में खरीदे जाते थे। हमने इस परिपाटी को बदला।

पीएम बोले- हमारे सामने नए संकल्प और लक्ष्य इस आजादी के अमृत काल में हमारे सामने नए संकल्प और लक्ष्य हैं। आज का भारत अपनी शक्तियों और संसाधनों को लेकर मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *