बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर दिशा पटानी की फोटो (Disha Patani Photo) और वीडियो छाई रहती है.

फैंस भी दिशा की ऐसी वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दिशा पटानी ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिशा पटानी हवा में उछलकर किक मारते हुए दिखाई दे रही हैं.

अपने इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी ने इस वीडियो (Disha Patani Video) को शेयर किया है. वीडियो में दिशा जिम के अंदर नजर आ रही हैं. जिम से अक्सर दिशा पटानी वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *