भरथना

पुलिस कप्तान ने बुजुर्गों को मिष्ठान-फल व शॉल भेंट कर दीपावली की बधाई दी।

भरथना स्थित मोहल्ला गिरधारीपुरा में संचालित बृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने एडीशनल एसपी ओमवीर सिंह के साथ पहुचकर मौजूद महिला-पुरुष संवासियो को मिष्ठान-फल व शॉल भेंट कर दीपावली पर्व की बधाई दी,उन्होने सभी बुजुर्गों का हाल-चाल भी जाना,जिस पर बृद्धाश्रम के मैनेजर/लेखाकार ऋषि त्रिपाठी ने 38 महिला-पुरुष संवासियो की मौजूदगी होने की जानकारी दी।

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी साधुराम,प्रभारी निरीक्षक के एल पटेल,चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सहित कॉन्स्टेबल शराफत बेग,अरविंद कुमार,आकाश आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो

भरथना स्थित बृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ एसएसपी जय प्रकाश सिंह व अन्य

भरथना

घर मे घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी,पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला बाछल (रौरा) अजंट सिंह पुत्र मुलायम सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में तीन लोगों पर आरोप लगाया है कि बीती 3 नवंबर को शाम करीब पौने आठ बजे जब वह घर पर खाना खा रहा था उसी दौरान आरोपी घर मे घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी,पीड़ित ने आरोपियों पर तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *