*मुख्तार को मऊ से विस टिकट देगा सुभासपा*

लखनऊ। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज यहां मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह मुख्तार अंसारी को मऊ से विधानसभा का टिकट देंगे। यह मुख्तार अंसारी पर निर्भर करता है कि वह सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी को समर्थन देने को तैयार होंगे? उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार बनानी है तो समर्थन देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जब अखिलेश यादव मायावती से गठबंधन कर सकते हैं ? तो फिर मुख्तार अंसारी को समर्थन देने में कोई समस्या नहीं होगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *