इटावा हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा कल नुमाइश पंडाल में लेंगे भारतीय जनता पार्टी की औपचारिक सदस्यता।
प्रदीप शर्मा ने हिन्दू सेवा समिति के बैनर तले विजय दशमी को निकाली जाने वाली श्री राम विजय यात्रा के जरिये खासी ख्याति अर्जित की है और इसी के जरिये युवाओं में खासे लोक प्रिय माने जाते है प्रदीप शर्मा।
विगत समय मे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी पत्नी को पहली बार चुनाव मैदान में उतार कर प्रदीप शर्मा ने भारी मत प्राप्त कर अन्य राजनैतिक दलों को सकते में डाल दिया था।
जनपद के हिन्दूवादी नेता का चेहरा माने जाने वाले प्रदीप शर्मा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिये कड़ी मेहनत ही नही की बल्कि उन्हें जेल यात्रा भी करनी पड़ी, लेकिन हिंदुत्व को लेकर आगे बढ़ने वाले प्रदीप शर्मा ने हार नही मानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया के बेहद करीबी माने जाने वाले प्रदीप शर्मा कल नुमाइश पंडाल में भारतीय जनता पार्टी की औपचारिक सदस्यता ले सकते है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *