_*बहुत ही जरुरी सूचना*_

*भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहाँ आप अपना वोट डालते हैं वहाँ पर कल दिनाकं*

*07-11-2021 रविवार*
*13-11-2021 शनिवार*
*21-11-2021 रविवार*
*27-11-2021 शनिवार*
*समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची में है, या नहीं, यदि है तो उसमें कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने के लिए फार्म भर सकते हैं*
*इसके अलावा नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरें जायेंगें ।*
*नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं ।*
👉(1) *दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो* ।
👉(2) *राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी* या
👉(3) *आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी* या
👉(4) *जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी* ।
*(उम्र 18 वर्ष की चाहिए)*
👉(5) *घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी*।
*आप सभी से ये गुज़ारिश है कि यह सूचना अपने सभी जानने वाले के नम्बरों पर व ग्रुप पर भेजें। पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे*

👉 *वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लीजिए , इस भरोसे में न रहें कि पिछले लोकसभा/विधानसभा चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा नाम लिस्ट में तो जरूर होगा । ऐसा नहीं है , जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं । यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है, तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर शामिल करवा लीजिए* ।

_*दिनेश तिवारी बाराबंकी ब्यूरो चीफ*_
👉 _*वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इन्हीं दिनों में अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।*_

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *