*मुख्यमंत्री के जनपद दौरे से पहले आया सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का बयान*

*इटावा*। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज इटावा दौरे को लेकर टिप्पणी करते हुये कहा है कि, आज भाई दूज के पर्व पर ही मुख्यमंत्री जी इटावा क्यों आ रहे हैं हमारे मा0 अखिलेश जी के किए हुए कामों का ही उद्घाटन कर रहे है। आज भाई दूज भी है और आप तो परिवार का महत्व जानते ही नही हो क्यों कि, आप अपने पिता की मृत्यु पर भी अपने घर नही गए थे,लेकिन और लोगों का तो परिवार होता है, उन महिला शिक्षिकाओं , आंगनवाड़ी कार्यक़त्रियो,आशा बहनो,समूह की महिलाओं का क्या दोष है जिन्हें आपके कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए आज त्यौहार पर बुलाया गया है क्योंकि, आम जनता तो आपके कार्यक्रम में आएगी नहीं क्यों कि, आज का ये भाईदौज का पर्व सभी महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है लेकिन आप इन महिलाओं को आज त्यौहार भी नही मनाने दे रहे है। ये सभी माता बहने अब आने वाले चुनाव में ही जवाब देगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *