टी20 वर्ल्ड कप 2021 में वेस्टइंडीज का निराशाजनक सफर समाप्त हो गया.  अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दे दी.

वेस्टइंडीज की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए सीधे क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों का निर्णय हो गया है.

आईसीसी के नियमानुसार मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से सुपर-12 की आठ टीमें अगले संस्करण के लिए क्वालिफाई करेंगी. इन आठ टीमों में टी20 विश्व कप 2021 की विजेता और उपविजेता शामिल होंगी.

शनिवार को हुए मुकाबले के बाद टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया टॉप-6 में बरकरार रहेंगे. वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम भी निर्धारित कट ऑफ डेट तक टॉप-8 से बाहर नहीं हो सकती है.

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए क्वालिफिकेशन की तारीख 15 नवंबर रखी है. शनिवार को वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से स्पष्ट हो गया कि वे निर्धारित कट ऑफ डेट तक रैंकिंग में 10 वें स्थान पर रहेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *