त्रिलोकपुर बाराबंकी। रात के अंधेरे में खेतों एव सुनसान स्थानों पर खड़े पम्पिंग सेट इंजनों की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को चौकी सहादतगंज पुलिस ने चोरी के इंजन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्यवाही से किसानों ने पुलिस की सराहना की है।
बताते चले कि बीते कई महीनों से थाना मसौली सहित आसपास के थानों में सक्रिय इंजन चोरो से किसान परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सक्रिय सहादतगंज चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर , हमराही जयंत चौधरी, दीपू कुमार दीपावली के मौके पर क्षेत्र भृमण पर थे कि देर रात्रि मल्लपुर अरसंडा के निकट खेत से खींचकर ला रहे इंजन को देख पुलिस ने पूछताछ की तो तीनों भागने लगे जिसपर पुलिस ने तीनों को दबोच कर सख्ती दिखाई तो बृजेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव निवासी थाल खुर्द थाना रामनगर, छोटेलाल पुत्र सुमिरन, प्रदीप यादव पुत्र मोल्हे निवासीगण निजामपुर थाना मसौली ने बताया कि हम लोग इंजन चोरी कर ले जा रहे थे। चोरो ने बताया कि हम लोग पहले सुनसान स्थानों एव खेतो में खड़े इंजनों की रैकी करते है और रात में चोरी कर अलग अलग स्थानों पर बेच देते हैं। पुलिस की कार्यवाही से किसानों ने सराहना की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *