टी20 विश्व कप  अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सोमवार को लीग स्टेज का आखिरी मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा.

लेकिन टीम इंडिया का विश्व कप में सफर आगे बढ़ेगा या नहीं, इसका फैसला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (AFG vs NZ T20 World cup) के बीच आज होने वाले मुकाबले के नतीजे से तय हो जाएगा.

भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड की तरह ही आखिरी लीग मैच में नामीबिया को बड़े अंतर से हराना होगा. हालांकि, यह समीकरण तभी काम आएगा.

जब अफगानिस्तान आज होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे.अगर अफगानिस्तान आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को शिकस्त देता है और भारत भी अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया पर बड़ी जीत दर्ज करता है, तब टीम इंडिया के अंक तो 6 ही होंगे. लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से नेट रनरेट बेहतर होने के कारण भारत ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जाएगा.

अफगानिस्तान उसी सूरत में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जब वो न्यूजीलैंड को हरा दे. हालांकि, अफगानिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *