मलेरिया के 33 टेस्ट में 02 मामले पॉजीटिव पाये गये:- जिलाधिकारी
02. जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि आज 07 नवम्बर 2021 को जनपद में मलेरिया के कुल 33 टेस्ट किये गये जिसमें से आज 02 मामले पॉजीटिव पाये गये, तथा डेंगू के कुल 25 टेस्ट किये गये जिनमें से आज 5 मामले पॉजीटिव पाये गये। जनपद में कुल सक्रिय डेंगू मामलों की संख्या 127 है जिसमे से कुल 12 मरीज अस्पताल में भर्ती व 116 मरीज घर से ही उपचार ले रहे हैं। डेंगू के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई में 10 बेड व सभी सामुदायिक केन्द्रों पर 05-05 बेड की व्यवस्था की गयी है। उन्होने बताया कि टेस्टिग हेतु कुल 22 टीमों को लगाया गया, जिले में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं है और बाजारों में जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा करने वाले दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये है तथा सम्पूर्ण जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निरन्तर साफ-सफाई व सेनेटाईजेशन का कार्य कराया जा रहा है। सोर्स रिडक्शन व इनडोर स्प्रे का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। आज जनपद के नगरीय क्षेत्रों में कुल 122 टीमों द्वारा 243 वार्डो में सफाई एवं 202 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। आज 01 गांव मे फॉगिंग करायी गयी। कुल 02 ग्राम/मोहल्ला को एंटीलार्वल कराया गया तथा सोर्स रिडक्शन कराए गए घरों की संख्या 185 है। इनडोर स्प्रे कराये गये घरों की संख्या 185 है। 05 लोगों को घर मे लार्वा पाए जाने पर नोटिस दिया गया। उन्होने जनपदवासियों से कहा है कि बुखार के सम्बन्ध में किसी भी सहायता व जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम नम्बर 9044007272 एवं 8318992863 पर तत्काल सम्पर्क करें।
——————————
03. एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 07 नवम्बर 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक लोगो की 1787 सैम्पलिंग की गयी। आज किसी भी व्यक्ति को होम आईसोलेट नही किया गया। कुल 10275 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1357 गॉवो/वार्डो का भ्रमण किया गया। समस्त नगरीय निकायों की 122 टीमों द्वारा 202 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते है।
—————————-

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *