भाजपा के फायर ब्रांड नेता और राम मंदिर रथ यात्रा के प्रणेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 94 साल के हो गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के जन्मदिन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका कर्जदार रहेगा।’

गौरतलब है कि पीएम मोदी हर साल आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं। पिछले साल यानी 2020 में पीएम मोदी बधाई देने के लिए आडवाणी के घर पहुंच गए थे और उन्हें केक खिलाया था। उस दौरान पीएम मोदी ने आडवाणी के पैर भी छुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *