भरथना
सूर्या कंपनी के बल्ब व ट्यूबलाइट से भरी डीसीएम चालक लेकर गायब हुआ डीसीएम मालिक से 25000 रुपए की मांग की डीसीएम मालिक ने उसके विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथना के मोहल्ला गिरधारी पुरा के दीपेंद्र सिंह पुत्र किशन गोपाल ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि मेरी डीसीएम जिसको हम ट्रांसपोर्ट ग्वालियर से चलवाते है 30 अक्टूबर को सैफई थाना क्षेत्र के मेरा चालक ने ग्वालियर से सूर्या कंपनी के बल्ब व ट्यूबलाइट कलकत्ता के लिए लोड करवाई थी लोड गाड़ी को वह अपने अज्ञात स्थान पर ले गया है और मुझसे अवैध तरीके से 25000 रुपए की मांग कर रहा है मुझे डर है कि उसमें लदा लाखों रुपए का माल कहीं बेंच न दे उस क्षेत्र के ड्राइवर इसी तरह के बाहर के गाड़ी मालिकों से अवैध तरीके से मालिकों से रुपया बसूलने का अवैध धंधा कर रहे है पीड़ित डीसीएम मालिक ने पुलिस से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *