कलयुगी वेटे ने अपने पिता को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने की कोशिश*

जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के एक में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को पैट्रोल डालकर आग में जलाकर कर जान मारने की कोशिश की। यह घटना रविवार के रात की है।
ग्राम बहादुरपुर नसीरपुर निवासी राम दुलारे ने अपने पुत्र पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने घर पर सो रहा था। उसी रात्रि करीब 11 बजे उनका कलयुगी पुत्र हुकुम सिंह आया और बिना कुछ कहे उसने पैट्रॉल या मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी तो कुछ आहट होने पर वह जाग गए तो वह भाग गया। हालांकि वह झुलसने से बच गए मगर आग लगने से घर गृहस्थी का सामान सहित मोपेड बाइक जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है इतनी बड़ी घटना हो जाने की शिकायत पर पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *