सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए गुजरा एक महीना काफी चैलेंजिंग साबित हुआ. ड्रग्स केस में फंसे बेटे आर्यन खान  की जमानत खारिज होने के बाद आर्यन को आखिरकार जमानत मिल गई थी.

अब जब आर्यन जेल से बाहर हैं तो शाहरुख उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के लिए एक भरोसेमंद बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे हैं.

सूत्र ने कहा, “शाहरुख को जल्द ही अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए शहर और देश से बाहर जाना होगा. शाहरुख खान के साथ उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह भी जाएंगे. रवि सिंह ने आर्यन खान के मुश्किल समय में उनकी काफी सहायता की थी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी. रवि की अनुपस्थिति में, शाहरुख खास किसी भरोसेमंद व्यक्ति को चाहते हैं, जो आर्यन की सुरक्षा कर सके.”

ऐसे में शाहरुख खान को फिक्र हो रही है कि, अगर आर्यन खान बिना किसी गार्ड के एनसीबी जाते हैं, तो इससे नेटिज़न्स के बीच काफी हंगामा हो सकता है। वहीं, आर्यन खान हफ्ते में एक बार एनसीबी टीम से काउंसलिंग सेशन ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *