वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने पोषाहार वितरित किया

पोषाहार वितरण में सरकार ने सभी वर्गों का रखा ध्यान : शरद बाजपेयी

इटावा, आँगनबाडी केन्द्र पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने पोषाहार वितरित किया।
पोषाहार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि पोषाहार वितरण में सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है, और सभी को पोषाहार वितरित किया गया है। शरद बाजपेयी ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने जो पोषाहार वितरित किया है पहले की सरकारों में इतना कभी नहीं किया गया, लाभार्थियों को दाल, दलिया, घी, रिफाइंड, दूध, आदि वितरित किया जाता है, आज गर्भवती महिलाओं, धात्रियों व सात माह से तीन वर्ष तक एवं तीन वर्ष से छ: वर्ष के बच्चों को पोषाहार वितरित किया है। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरा सभी गर्भवती महिलाओं, धात्रियों से निवेदन है कि वह स्वयं व अपने बच्चों व परिवार के संतुलित भोजन का ध्यान रखें, सरकार भी आपका ध्यान रख रही है।
पोषाहार वितरण में आँगनबाडी कार्यकत्री पूनम शुक्ला, सहायिका मंजू सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *