• मुख्यमंत्री आगमन के दौरान काले झंडे दिखाने को लेकर सपा जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल मथुरा आगमन के दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित काले झंडे दिखाने वालों को हिरासत में ले लिया गया है। निषाद समाज के नेता कुंवर सिंह निषाद पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। उन्होंने भी काले झंडे दिखाने का आव्हान किया है।

वृन्दावन में बृजरज उत्सव का उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी को कुछ कतिपय संगठन एवं लोगों द्वारा काले झंडे विरोध करने की खुफिया जानकारी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकान्त जादौंन आदि को जिले के अलग-अलग स्थानों पर कैद कर लिया है । डीएपी खाद की कमी को लेकर सपा छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर ने ज्ञापन देने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री के विरोध की संभावना को देखते हुए उनके आने जाने वाले मार्गो पर पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था-बैरिकेटिंग की जा रही है। खुफिया विभाग की रिर्पोट को देखते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। ये कार्यवाही आज व कल दोपहर चलती रहेगी।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *