बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 13 एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है. दरअसल, केबीसी 13 को अपनी तीसरी करोड़पति मिल गई है. केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति ग्वालियर की गीता सिंह बनी है.

गीता सिंह ने बिना लाइफलाइन के 1 करोड़ के सवाल का जवाब तो दे दिया लेकिन 7 करोड़ के सवाल का जवाब न दे पाई और उन्हें खेल बीच में छोड़कर जाना पड़ा.

बिग बी ने इस सवाल के साथ गीता के सामने जो 4 ऑप्शन रखे थे वो ये थे- डॉन फेलिपे, डॉन हरिके, डॉन कार्लोस, डॉन फ्रांसिस्को. लेकिन लाइफलाइन यूज करने के बाद भी गीता इन सवालों का जवाब न दे पाई और कंफ्यूजन होने की वजह से उन्होंने गेम को क्विट करने में ही समझदारी समझी.

इससे पहले गीता सिंह 1 करोड़ के सवाल का शानदार जवाब दिया था. बिग बी ने गीता सिंह से 1 करोड़ रुपये के सवाल में पूछा था ‘पी के गर्ग और होमी डी मोतीवाला किस खेल स्पर्धा के ऐसे दो एथलीट है जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *