आर्यन खान ड्रग केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच छिड़ी लड़ाई अब मलिक बनाम देवेंद्र फडणवीस हो चुकी है। बुधवार सुबह एनसीपी नेता ने प्रेसवार्ता कर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऊपर लगाए गए कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके कुछ घंटे के बाद ही देंवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट ने इस इस लड़ाई को और तीखा कर दिया है।फडणवीस ने बिना किसी का नाम लिए ट्विटर पर एक पोस्ट की है।
इस पोस्ट में प्रसिद्ध नाटककार जॉर्ज बर्नाड शॉ की पंक्तियों को पोस्ट किया गया है। उन्होनें ट्विटर पर लिखा है- ‘मैनें बहुत पहले सीखा था, कभी…से मत लड़ो। इससे आप ही गंदे हो जाएंगे, लेकिन सुअर इसे पसंद करेंगे।’

नवाब मलिक के आरोपों पर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का भी जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी नेता के सभी आरोप निराधार हैं। 2017 में छापेमारी में लगभग 10 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए गए थे, न कि 14 करोड़ के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *