1. महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया

औरैया _राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनिल कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बु9 को 12 बजे एन0सी0डब्ल्यू0 के साथ महिला जनसुनवाई विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, ककोर, मुख्यालय में किया गया। जिसमें समस्त महिलाओं के अधिकारों व समस्याओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रुप से राज्य महिला आयोग द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण योजना पर बल दिया गया। विनीता पांडेय, सदस्य स्थाई लोक अदालत द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गायत्री शर्मा द्वारा सभी महिलाओं को स्वयं के प्रति जागरूक होने के बारे में बताया गया। साथ ही साथ महिला जन सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान सामने आई महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया तथा तत्काल न्याय दिलाने हेतु संबंधित अधिकारी को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव, दिवाकर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, सोशल कोऑर्डिनेटर विद्या सेंगर, विनीता पांडेय, सदस्य स्थाई लोक अदालत गायत्री शर्मा, स्टूडेंट तथा समस्त पी0एल0बी0 के साथ दिलीप कुमार कार्यालय प्रभारी उपस्थित रहे

रिपोर्ट – ए के सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *