टायर फटने से डीसीएम पलटी, चालक जख्मी

लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक लगा लंबा जाम

 

  1. जसवंतनगर: ब्लाक कार्यालय के सामने हाईवे पर डीसीएम से टूचिंग डीसीएम का बुधवार की देर शाम टायर फटने से पलट गई। हादसे के समय आगे वाली डीसीएम का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया है।
    नगर के हाईवे का ओवरब्रिज समाप्त होते ही ब्लाक के सामने डीसीएम का टायर फट गया। जिससे डीसीएम बेकाबू होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे के समय बैदपुरा थाना के ग्राम बिचपुरी खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह जो आगे वाली पलटी डीसीएम चालक है वह घायल हो गया। जिसे इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल चालक अपनी डीसीएम में फिरोजाबाद से खराब डीसीएम टूचिंग कर इटावा ले जा रहे थे। तभी आगे वाली डीसीएम का अगला टायर फट गया। डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। बीच सड़क पर डीसीएम पलटने से करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन द्वारा पलटी डीसीएम को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया उसके बाद बाधित यातायात बहाल कराया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *