Sunday , October 20 2024

महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द भारतीय मार्किट में कार लवर्स के लिए पेश करने वाली हैं 8 नई Electric Car

 ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च करने की रेस तेज हो गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने ऐलान किया है कि वह आने वाले कुछ सालों में( 5 से 6 वर्षों) 8 इलेक्ट्रिक कारें (Mahindra New Electric Cars) लॉन्च करेगा।

Mahindra अपनी शानदार कार और एसयूवी के जरिए साल 2021 में मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखी है, वही कंपनी अगले साल 2022 में भी नया धमाका करने जा रही है। महिंद्रा कंपनी अगले साल भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि महिंद्रा साल 2027 तक 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही 8 लाइट कॉमर्शियल व्हीकल लॉन्च करेगी।

इस कार को चार्जिंग स्टेशन ले जाने की जरुरत नहीं होगी। इसे घर पर एसी चार्जर की जरिए करीब 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग से एक घंटे में 75 फीसदी से अधिक चार्ज किया जा सकेगा।देश में टाटा नेक्सॉन ईवी, टाटा टिगोर ईवी के बाद जल्द ही टाटा अल्ट्रोज ईवी  और टाटा पंच ईवी लॉन्च की जाने वाली हैं।