एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे अडोरेबल कपल में आते हैं. दोनों के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं. पति और बेटी अराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार और उनके संस्कारों का भी हमेशा ध्यान रखती हैं.

शो के दौरान बीच इंटरव्यू में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया जिसे होस्ट भी देखती रह गई, ऐश्वर्या ने चलते इंटरव्यू में ही अभिषेक से खुद को किस करने के लिए कह दिया.

ये शो काफी पॉपलुर शो हैं जिसमें ओपेरा बड़े सेलेब्स को अपने शो में बुलाती हैं और उनसे सवाल करती हैं. इस इंटरव्यू के दौरान ओपेरा ने ऐश से पूछा कि मैंने सुना है कि आप दोनों ने कभी कैमरे पर एक दूसरे को किस नहीं किया है.

.ऐश ने अभिषेक की ओर अपना गाल बढ़ाते हुए किस करने के लिए कहा और अभिषेक ने उन्हें किस कर दिया. इसके बाद ऐश हंसने लगी और कहा ‘देखा आपने..”

ओपेरा विन्फ्रे के साथ ऐश्वर्या और अभिषेक का ये इंटरव्यू साल 2009 का है. इस इंटरव्यू में दोनों ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें की थी. हालांकि बाद में अभिषेक बच्चन ने इसकी वजह बताते हुए कहा था भारत में कैमरे के सामने बहुत कुछ नहीं होता जो वेस्टर्न कंट्री में खुले तौर पर होता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *