बाराबंकी के बिहारी लाल डिग्री कॉलेज में छात्राओं को यहां के टीचर अश्लील और भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। विरोध करने पर यहां के स्टाफ के लोग डंडा निकाल लेते हैं और पिटाई भी कर देते हैं। यहां से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्यालय के टीचर छात्रा को अश्लील गालियां दे रहे हैं। छात्रा के साथ मौजूद परिजन ने जब इसका विरोध किया तो यहां कॉलेज के प्रबंधक ने डंडा निकाला और उसके साथ मारपीट करने को तैयार हो गए।

100 रुपए कम होने पर नहीं जमा किया फॉर्म

दरअसल, पूरा मामला बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के बिहारी लाल डिग्री कॉलेज के टीचर और प्रबंधक का दुर्व्यवहार इतना है कि यहां पढ़ने आने वाले छात्र और छात्राओं को अश्लील गालियां दी जाती हैं। इस बार इस विद्यालय से एक छात्रा को अश्लील गालियां देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा ने एडमिशन फीस जमा की थी जिसमें 100 रुपए कम थे इसी मामूली बात से कॉलेज के टीचर और प्रबंधक छात्रा को अश्लील और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।

डंडा लेकर पहुंच गए स्कूल के प्रबंधक

कॉलेज में छात्रा के साथ उसके परिजन भी मौजूद हैं। लेकिन इससे विद्यालय के टीचरों पर कोई फर्क नहीं। दबंग टीचर उस छात्रा के साथ उसके परिजन को भी अश्लील गालियां दे रहे हैं। और पिटाई के लिए प्रबंधक डंडा निकाले हुए खड़े हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है की टीचर छात्रा और उसके परिजन को गाली दे रहे हैं। कॉलेज में मौजूद छात्र और छात्राएं यह सब देख डरे और सहमे हुए दिख रहे हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *