निर्मल सिंह बने नेहरू युवा केंद्र संगठन में जल संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर

*इटावा*। लगभग पिछले 20 वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले निर्मल सिंह ने जल पुरुष के रूप में जनपद में ख्याति पाई है । उनके इस कार्यों को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र संगठन ( युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) ने उन्हें जल संरक्षण और संवर्धन के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। जलपुरुष निर्मल सिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कार्यों को करते आ रहे हैं उन्होंंने पौधारोपण के साथ जल संरक्षण के लिए तालाबों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन के लिए चेक डैम और मेड़बंदी के साथ लोगों में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता लाने के लिए कार्य किया है उन्होंने जल सेना का गठन कर 20,000 से अधिक जल सैनिक भी बनाए है साथ ही यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए यमुना मुक्ति बनाओ यमुना बचाओ आंदोलन के प्रहरी भी रहे हैं । वो स्वैच्छिक संस्था नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव भी हैं। और वर्तमान में 6 क्लिनिक इटावा में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्य कर रहे हैं। निर्मल सिंह को विश्व पुस्तक मेला दिल्ली प्रदर्शनी पंडाल इटावा,लखनऊ प्रेस क्लब इत्यादि में जल पुरुष, पर्यावरण योद्धा व पर्यावरणविद् के रूप में कई पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है । निर्मल सिंह ने जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जल पुरुष के रूप में एक पहचान बनाई है। आज कैलाश चंद्र यादव, जयशिव मिश्रा, संजय सक्सेना, डॉ आशीष दीक्षित सुशील सम्राट, पर्यावरणविद सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी, सुल्तान सिंह, सोनिया सिंह चक, राधेश्याम, प्रेमचंद शाक्य, प्रशांत दीक्षित, प्रशांत जैन, रोली यादव, रजत जैन आदि लोगों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।

*उत्तर प्रदेश न्यूज, इटावा*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *