पीलीभीत जिले के गांव रौतापुर में देर शाम घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना बिलसंडा पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है चाकू गोदकर हत्या के बाद में सनसनी फ़ैल गई हैआपको बता दे थाना बिलसडा क्षेत्र के गांव रौतापुर निवासी वेदपाल कश्यप का अपने तेहेरे भाई कल्लू से घरेलू विवाद चल रहा था। देर शाम शराब के नशे में धुत कल्लू ने वेदपाल को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। उधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद की वजह से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मृतक वेदपाल और कल्लू के मकान एक दूसरे से मिले हुए हैं। दिन में दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा होने का मामला भी प्रकाश में आया है। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि घटना के पीछे असली वजह क्या है , इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया। बहरहाल स्थिति जो भी होगी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *