लीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए पिछला महीना बेहद मुश्किल भरा रहा जब उनके बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार कर लिया था.

शाहरुख खान अब किसी भी कीमत पर अपने बेटे की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसलिए पठान, टाइगर 3 और लॉयन फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटने से पहले आर्यन के लिए उन्होंने बड़ा कदम उठाया है.

शाहरुख खान अब अपने बेटे को लेकर और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं. पिछले एक महीने से वो कोई काम भी नहीं कर रहे हैं. अपना ज्यादातर समय वो बच्चों के साथ ही गुजार रहे हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस का आर्यन पर बहुत बुरा असर पड़ा है वो अब भी इस ट्रोमा से गुजर रहे हैं.

आर्यन की सुरक्षा के लिए शाहरुख खान ने बड़ा कदम उठाया है. उन्हें किसी भरोसेमंद इंसान की जरूरत थी, जो उनकी गैरमौजूदगी में उनका ध्यान रख सके. ऐसे में उन्होंने बड़ा फैसला लिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *