मथुरा से अजय ठाकुर

आज दिनांक 10.08.2021 को  अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी वाड्रा जी व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू विधायक जी के आवाहन पर   भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश व प्रदेश में लगातार बढती हुई महगाई, बेरोजगारी, दिन प्रतिदिन खराब होती कानून व्यवस्था एवं किसानों के मुद्दों को लेकर गोवर्धन तहसील पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस दीपक चौधरी के नेतृत्व में 10 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर  भाजपा गददी छोड़ो मार्च के अन्तर्गत कांग्रेस जनों द्वारा पैट्रोल के दाम कम करो, डीजल के दाम कम करों, महिलाओं को सुरक्षा दो, युवाओं को रोजगार दो, पुरानी पेंशन बहाल करों,  जैसे नारों का लगाते हुए सभी कांग्रेसजन स्थानिय सौंख अड्डा से प्रारम्भ होकर दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा, बड़ा बाजार, मानसी गंगा होते हुए पैदल मार्च का समापन हुआ। पैदल मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी,नगर अध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद शर्मा,जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ दीपक कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत प्रसाद ,समुन्दर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *