बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) राजस्थान में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट (Six Senses) होटल में सात फेरे लेने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इनकी शादी का फंक्शन 7 से 12 दिसंबर तक चलने वाला है.

दूसरी तरफ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल  की टीम ने शादी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. 10 मेंबर की टीम सिक्स सेंस बारवारा फोर्ट पहुंच चुकी है स्थिति का जाएजा लेने के लिए.

होटल मैनेजमेंट की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार टीम वेडिंग की सारी तैयारियों का ध्यान रखने वाली है. इस दौरान टीम ने जांच पड़ताल की है कि दूल्हा कहां से घोड़े पर बैठकर कहां आएगा, मेहंदी कहां लगने वाली है ये सब.

 विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी काफी रॉयल तरीके से होने वाली है. कैट (Kat) ठंड में ही शादी करना चाहती थीं इसलिए विक्की भी राजी हो गए. वैसे विक्की (Vicky) चाहते थे कि साल 2022 मई में शादी करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *