समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है।

जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ, यहां नाव का विकास हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंतजार में सपा कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही एयरपोर्ट और आसपास जमा हो गए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *